संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर, सामने रखने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंच गए हैं। वे सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ का, प्रतिनिधित्व करेंगे और वैश्विक निवेशकों तथा उद्योग जगत के,प्रतिनिधियों के सामने प्रदेश की विकास संभावनाओं और निवेश अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश के लिए,उपलब्ध संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समुदाय के सामने रखने पर विशेष जोर रहेगा।
🟠SING Forum में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा पर चर्चा
SING Forum 2026 को सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा,आयोजित अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच के रूप में बताया गया हैं। इस मंच पर मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास, राज्य की औद्योगिक संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी साझा करेंगे।राज्य सरकार के अनुसार, इस सहभागिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने,एक संभावित निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारी साझेदारी की संभावनाओं पर संवाद बढ़ाना हैं।
🟠CEO राउंडटेबल में निवेशकों से सीधी बातचीत
SING Forum 2026 के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल मुख्यमंत्री की यात्रा का प्रमुख हिस्सा होगा। इसमें सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा प्रस्तावित हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों, राज्य की औद्योगिक क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में संभावित कारोबारी साझेदारी को लेकर संवाद किया जाएगा। इस तरह के सीधे संवाद के माध्यम से निवेशकों की आवश्यकताओं और राज्य में उपलब्ध संभावनाओं को एक-दूसरे के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
🟠नई औद्योगिक नीति और संसाधनों को बताया महत्वपूर्ण आधार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य सरकार का प्रयास हैं,कि नई औद्योगिक नीति,प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ में निवेश का वातावरण मजबूत किया जाए।उन्होंने कहा,कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की पहचान को, मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को सामने रखकर राज्य में उद्योग और कारोबारी गतिविधियों के विस्तार की दिशा में काम कर रही हैं।
🟠रोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी उम्मीदें
निवेश और उद्योगों के विस्तार का एक प्रमुख पहलू रोजगार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा हैं। राज्य में नए औद्योगिक निवेश आने से संबंधित क्षेत्रों में, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और स्थानीय कारोबारी गतिविधियों के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती हैं।मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा इसी व्यापक निवेश संवाद का हिस्सा हैं,जिसमें छत्तीसगढ़ की उपलब्ध क्षमताओं और भविष्य की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समुदाय तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
🟠वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ को प्रस्तुत करने का अवसर
SING Forum 2026 में मुख्यमंत्री साय की सहभागिता राज्य के लिए अपनी विकास यात्रा, औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर हैं। CEO राउंडटेबल के जरिए सिंगापुर के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद भी प्रस्तावित हैं।राज्य सरकार की ओर से उम्मीद जताई गई हैं,कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से, छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को व्यापक स्तर पर सामने रखने और भविष्य में कारोबारी साझेदारी के लिए संवाद को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।












