जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर दी जान,आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2026

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार में, जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान 38 वर्षीय बेटे ने अपने पिता के सिर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई खून लगी लोहे की टांगी भी बरामद की हैं।मामले में दरिमा पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की, धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध कायम किया हैं।

🟠सुबह मिली हत्या की खबर,घर में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, 03 अक्टूबर 2026 को भालूकछार इमलीपारा निवासी मधुवन शंकर सिंह को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली,कि उनके बड़े भाई रामाशंकर सिंह की हत्या हो गई हैं। सूचना में बताया गया,कि रामाशंकर के बेटे मुकेश कुमार सिंह ने उन पर टांगी से हमला किया हैं।सूचना मिलने के बाद मधुवन शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। घर के एक कमरे में रामाशंकर सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल पर काफी खून मिला था। इसके बाद मामले की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई और पुलिस ने जांच शुरू की।

🟠जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुआ था पारिवारिक विवाद

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार सिंह, पिता रामाशंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भालूकछार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया,कि जमीन बिक्री के पैसों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान वह गुस्से में आ गया और उसने अपने पिता के सिर पर टांगी से हमला कर दिया।पुलिस ने आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की।

🟠घटनास्थल से खून लगी टांगी बरामद

हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार,आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की टांगी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि टांगी पर खून लगा हुआ था, जिसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया हैं।घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया हैं।

🟠आरोपी पर लगी BNS की धारा 103(1)

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया हैं। जांच में आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध घटित होना पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई।

🟠एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए,डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) ने दरिमा थाना पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।निर्देश के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटवाए, आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।

🟠पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल

🔸️निशांत गौरव कुर्रे — थाना प्रभारी दरिमा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक

🔸️राजेश तिवारी — उप निरीक्षक

🔸️मनोज सिंह — सहायक उप निरीक्षक

🔸️मनोज मालवीय — प्रधान आरक्षक

🔸️अशोक कुजूर — आरक्षक

🔸️अकलेश यादव — आरक्षक

🔸️शरद राजवाड़े — आरक्षक

🔸️सुरेश यादव — आरक्षक

🔸️निमल — आरक्षक

🔸️शेरशाह मिंज — आरक्षक

🔸️आलोक — आरक्षक

🔸️भूपेंद्र सिंह — आरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🟠परिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप

जमीन और पैसों को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के बाद अब मामले की विवेचना में घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें