न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026
जशपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की हैं। कोतबा क्षेत्र में पुलिस ने उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 72 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल कार और आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त किया हैं।पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये, कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपये हैं। इस तरह मामले में कुल करीब 41 लाख 20 हजार रुपये की जब्ती की गई हैं।
🟠मुखबिर की सूचना पर जामझोर के पास घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, 05 अक्टूबर को करीब 11 बजे चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से मारुति स्विफ्ट कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जशपुर की ओर आ रहा हैं।सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद पुलिस टीम ने संभावित रास्ते पर निगरानी बढ़ाई और ग्राम जामझोर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध मारुति स्विफ्ट कार को, रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से दो बोरी बरामद हुईं। इनमें प्लास्टिक टेप से पैक किए गए कुल 70 पैकेट मिले। गवाहों की मौजूदगी में पैकेटों की जांच की गई तो उनमें गांजा पाया गया। तौल कराने पर गांजे की कुल मात्रा 72 किलो 340 ग्राम निकली।
🟠कार और मोबाइल भी पुलिस ने किए जब्त
पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक OD-23-E-8034 और आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं।
🟠जब्त सामग्री
🔸️गांजा: 72 किलो 340 ग्राम — अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये
🔸️मारुति स्विफ्ट कार: OD-23-E-8034 — अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये
🔸️मोबाइल फोन: अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये
🔸️कुल जब्ती: करीब 41 लाख 20 हजार रुपये
🟠35 वर्षीय रोहित यादव गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने रोहित यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, दर्रा पारा, चौकी कोतबा, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चौकी कोतबा, थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में नाम सामने आया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में कार्रवाई का सामना कर चुका हैं। चौकी कोतबा में उसके खिलाफ वर्ष 2013 और 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए थे,जिनमें क्रमशः 20.570 किलो और 13.430 किलो गांजा बरामद किया गया था।इसके अलावा अंबिकापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में भी वर्ष 2017 और 2023 में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में क्रमशः 23.630 किलो और 82 किलो गांजा बरामद किया गया था।
🟠40 लाख से अधिक की संपत्ति पर पहले हो चुकी हैं,कार्रवाई
पुलिस ने बताया,कि आरोपी के पूर्व रिकॉर्ड को देखते हुए उसके द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी जांच की गई थी। जांच के बाद सफेमा एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए,आरोपी की कार और बाइक सहित 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति को पूर्व में फ्रीज कराया जा चुका हैं।पुलिस का कहना हैं, कि इसके बावजूद आरोपी के दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद वर्तमान कार्रवाई की गई।
🟠चार दिनों में एक टन से ज्यादा गांजा बरामद
जशपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन आघात के तहत पिछले चार दिनों में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई हैं। करीब तीन दिन पहले लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एक वाहन से 6 क्विंटल 32 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।अब कोतबा क्षेत्र से 72 किलो 340 ग्राम गांजा पकड़े जाने के बाद पिछले चार दिनों में कुल 1 टन 145 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। पुलिस के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 72 लाख रुपये हैं। गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं,जिनकी कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई हैं।
🟠सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर
जशपुर जिला उड़ीसा और झारखंड की सीमा से जुड़ा होने के कारण पुलिस द्वारा सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा गया हैं, और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠पुलिस अधिकारियों और टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, अजय खेस तथा आरक्षक पुस्तम यादव, दिलीप नाग और प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🟠एसएसपी ने कहा नशे के कारोबार पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा,कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा,कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।












