लखनपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.680 किलो गांजा जब्त,1.65 लाख का मशरूका बरामद

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही, कार्रवाई के तहत लखनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.680 किलोग्राम गांजा जब्त किया हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपये बताई गई हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार जब्त सामान और वाहन समेत कुल मशरूका करीब 1 लाख 65 हजार रुपये का हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 266/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

सरगुजा पुलिस के अनुसार, 07 अक्टूबर 2026 को लखनपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि ग्राम गोरता/गणेशपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बैग में गांजा लेकर पहुंचने वाला हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/DZ/7547 से पकड़ा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली।

 

🟠बैग से मिला 5.680 किलो गांजा

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 5.680 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹68,000 बताई गई हैं।पुलिस ने गांजा के साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार गांजा और मोटरसाइकिल समेत कुल जब्ती का अनुमानित मूल्य करीब ₹1.65 लाख हैं।

🟠आरोपी की पहचान मितेश राजवाड़े के रूप में

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मितेश राजवाड़े, पिता शिवलाल राजवाड़े, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरता, थाना लखनपुर बताया।पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। जब्त गांजा कहां से प्राप्त किया गया, इस संबंध में पूछताछ में आरोपी द्वारा इसे स्थानीय स्तर से प्राप्त कर लाने की जानकारी दी गई हैं। पुलिस इस संबंध में आगे जांच और विवेचना कर रही हैं।

🟠NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस का कहना हैं,कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में शामिल संदिग्धों एवं आरोपियों पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात पुलिस ने कही हैं।

🟠कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े और आरक्षक आशीष चौहान सक्रिय रहे।पुलिस के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं।

🟠महत्वपूर्ण तथ्य

🔸️जब्त गांजा: 5.680 किलोग्राम

🔸️गांजे की अनुमानित कीमत: ₹68,000

🔸️कुल अनुमानित मशरूका: ₹1.65 लाख

🔸️जब्त वाहन: स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

🔸️थाना: लखनपुर, जिला सरगुजा

🔸️अपराध क्रमांक: 266/26

🔸️धारा: 20(बी) NDPS Act

🔸️आरोपी: मितेश राजवाड़े, उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें