120 टीमों का रोमांच, हजारों दर्शकों की तालियों से गूंजा आरागाही-ताम्बेश्वरनगर,डौरा सुपर किंग बनी फुटबॉल चैंपियन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

खेल मैदान आरागाही-ताम्बेश्वरनगर गुरुवार को फुटबॉल के रोमांच और खिलाड़ियों के उत्साह से सराबोर रहा। स्व. सूर्यप्रकाश नेताम स्मृति एवं दीन-हीन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामानुजगंज विधानसभा स्तरीय, फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। समारोह में हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री एवं प्रतियोगिता के संरक्षक रामविचार नेताम ने की, जबकि सरगुजा सांसद,  चिंतामणि महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

🟠120 टीमों ने दिखाया फुटबॉल का दम

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर और रामचन्द्रपुर विकासखंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में, कुल 120 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें बलरामपुर विकासखंड की 64 टीमें और रामचन्द्रपुर विकासखंड की, 56 टीमें शामिल रहीं।ग्रामीण स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर टीमों की भागीदारी ने क्षेत्र में फुटबॉल की लोकप्रियता को सामने रखा। अलग-अलग गांवों से पहुंची टीमों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबला डौरा सुपर किंग और बगरा-महावीरगंज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डौरा सुपर किंग ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।🟠डौरा सुपर किंग बनी विजेता, बगरा-महावीरगंज उपविजेता

प्रतियोगिता में विजेता डौरा सुपर किंग को ₹51 हजार नगद और कप प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता बगरा-महावीरगंज की टीम को ₹31 हजार नगद और कप देकर सम्मानित किया गया।तीसरे स्थान पर रहने वाली बलरामपुर किंग्स को ₹15 हजार और कप, जबकि चौथे स्थान पर रही बलरामपुर बवंडर टीम को ₹11 हजार नगद एवं कप प्रदान किया गया।पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों ने विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया।

🟠महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी रही। महिला वर्ग में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला धनवार मिशन और तेतरडीह के बीच खेला गया।महिला वर्ग की विजेता टीम को ₹25 हजार और उपविजेता टीम को ₹15 हजार का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग की भागीदारी ने प्रतियोगिता को और व्यापक स्वरूप दिया।🟠खेल मैदान के विकास के लिए ₹3 करोड़ की घोषणा

समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने आरागाही-ताम्बेश्वरनगर खेल मैदान के विकास के लिए ₹3 करोड़ देने की घोषणा की।इसके साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए बलरामपुर को ₹6 करोड़ और रामानुजगंज को ₹5 करोड़ देने की घोषणा की गई।इन घोषणाओं से क्षेत्र में खेल सुविधाओं और स्थानीय अधोसंरचना के विकास को गति मिलने की उम्मीद हैं।

🟠गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। सरकार का प्रयास हैं,कि इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच, आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा,कि सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिल रहा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के, साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। साव ने यह भी बताया,कि बलरामपुर और रामानुजगंज में इंडोर स्टेडियम तथा सनावल और डिण्डो में क्रिकेट स्टेडियम की स्वीकृति जिले की खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।🟠‘फुटबॉल इस अंचल की धड़कन’

कृषि मंत्री एवं प्रतियोगिता के संरक्षक रामविचार नेताम ने, स्वर्गीय सूर्यप्रकाश नेताम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,कि उनकी स्मृति में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अब क्षेत्र की खेल परंपरा का हिस्सा बन चुकी हैं।उन्होंने कहा,कि फुटबॉल इस अंचल की धड़कन है और 120 टीमों की भागीदारी इस बात का प्रमाण हैं,कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा हैं। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी को भी उन्होंने आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। नेताम ने कहा,कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास का भी माध्यम हैं।

🟠खेल के साथ क्षेत्रीय विकास को भी मिली नई दिशा

आरागाही-ताम्बेश्वरनगर में आयोजित यह प्रतियोगिता केवल फुटबॉल मुकाबलों तक सीमित नहीं रही। समापन समारोह में खेल अधोसंरचना और नगरीय विकास के लिए की गई घोषणाओं ने आयोजन को विकास के व्यापक संदर्भ से भी जोड़ दिया।खेल मैदान के विकास के लिए घोषित राशि से भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद हैं। वहीं इंडोर स्टेडियम और क्रिकेट स्टेडियम जैसी परियोजनाएं जिले में विभिन्न खेलों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने में सहायक हो सकती हैं।समापन समारोह में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें