सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में 3 को मृत्युदंड, चौथे को उम्रकैद

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 8 अक्टूबर 2026 को सजा का ऐलान किया। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में अदालत ने,मुख्य दोषी कुलदीप साहू समेत तीन लोगों को मृत्युदंड और चौथे दोषी आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया था। घटना के बाद पूरे सूरजपुर में आक्रोश फैल गया था और मामले ने प्रदेशभर में चर्चा बटोरी थी।

 

🟠क्या हैं पूरा मामला

यह मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का हैं। पुलिस और अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना से पहले मुख्य दोषी कुलदीप साहू का पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हुआ था। आरोप था कि उसने एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंका और पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास भी किया। इसी घटनाक्रम के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या का मामला सामने आया।तालिब शेख जब ड्यूटी से घर लौटे, तो घर के भीतर खून के निशान मिले, लेकिन उनकी पत्नी और बेटी वहां नहीं थीं। अगले दिन दोनों के शव घर से कई किलोमीटर दूर बरामद किए गए। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शहर में लोगों का गुस्सा भी सामने आया और आरोपी से जुड़ी संपत्ति तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की घटनाएं हुईं। बाद में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।

 

🟠कौन हैं चारों दोषी

🔸️अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए चार लोगों को अलग-अलग सजा सुनाई हैं।

🔸️कुलदीप साहू (32 वर्ष): मुख्य दोषी, मृत्युदंड।

🔸️चंद्रकांत चौधरी (28 वर्ष): मृत्युदंड।

🔸️फूल सिंह उर्फ रिंकू (28 वर्ष): मृत्युदंड।

🔸️आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी (20 वर्ष): आजीवन कारावास।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में अपराध की गंभीरता का उल्लेख करते हुए अधिकतम सजा की मांग की थी। मामले में महिला के साथ यौन अपराध और नाबालिग से संबंधित पॉक्सो कानून के प्रावधान भी शामिल थे। अदालत ने सुनवाई के बाद चारों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

🟠जांच में मिले साक्ष्य बने अहम आधार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आरोपियों के कपड़ों पर खून के निशान, फिंगरप्रिंट और डीएनए सहित फॉरेंसिक सामग्री पर भरोसा किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। रिपोर्टों के अनुसार, पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर 33 और बच्ची के शरीर पर 28 चोटों के निशान बताए गए थे।इन साक्ष्यों और सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को दोषी ठहराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फैसले पर पूरे प्रदेश की नजर थी।

 

🟠मृत्युदंड के बाद अब क्या होगा

तीन दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद भी सजा पर तत्काल अमल नहीं होगा। कानून के अनुसार, मृत्युदंड की पुष्टि उच्च न्यायालय से होना आवश्यक हैं। दोषियों को फैसले और सजा को चुनौती देने का अधिकार भी हैं। इसलिए आगे की न्यायिक प्रक्रिया इस मामले में महत्वपूर्ण रहेगी।सूरजपुर दोहरे हत्याकांड ने परिवारों की सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया की अहमियत को फिर सामने रखा हैं। अदालत के फैसले से ट्रायल कोर्ट में सजा सुनाने की प्रक्रिया पूरी हुई हैं,जबकि मृत्युदंड की पुष्टि और संभावित अपील से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रह सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें