अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समाज के बच्चों की शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में उठाए गए कदमों को, लेकर समाज ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार जताया हैं। रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान,पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री को आभार पत्र सौंपकर उनका अभिनंदन किया। यह अवसर रामानुजगंज में बालक और बालिका छात्रावास तथा डिण्डो में बालक छात्रावास के शुभारंभ के साथ जुड़ा रहा।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 10 महीने पहले बच्चों के लिए छात्रावास, सामाजिक भवन और जाति सुधार से जुड़ी मांगें रखी गई थीं। इन मांगों पर हुई कार्रवाई को समाज ने अपनी भावी पीढ़ी की शिक्षा और सामाजिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
🟠10 महीने पहले रखी गई थीं तीन प्रमुख मांगें
पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति की ओर से सौंपे गए आभार पत्र के अनुसार,लगभग 10 महीने पहले समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर तीन प्रमुख मांगें रखी थीं। इनमें बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण,सामाजिक भवन की व्यवस्था और जाति सुधार से जुड़ा विषय शामिल था।समाज का कहना हैं,कि इसके बाद रामानुजगंज में पण्डो बालक और बालिका छात्रावास तथा डिण्डो में बालक छात्रावास को स्वीकृति मिली। अब इन छात्रावासों के शुरू होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवासीय सुविधा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल हुई हैं।दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए बच्चों की शिक्षा जारी रखना कई बार चुनौतीपूर्ण होता हैं। ऐसे में छात्रावास की सुविधा विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के लिए सहयोग दे सकती हैं। विशेष रूप से बालिका छात्रावास शुरू होने से पण्डो समाज की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद हैं।
🟠सामाजिक भवन और जाति सुधार की मांग पर भी कार्रवाई का उल्लेख
आभार पत्र में समाज ने महादेवपुर-खुटरा स्थित सामाजिक भवन से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया हैं। पत्र के अनुसार, भवन निर्माण के साथ समतलीकरण, ट्यूबवेल और बिजली व्यवस्था का काम पूरा किया गया हैं। इससे समाज को सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होने की बात कही गई हैं।जाति सुधार से संबंधित मांग पर भी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए,समिति ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को टीआरआई विभाग के माध्यम से प्रतिवेदन तैयार कराकर शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।समाज के प्रतिनिधियों ने अपने पत्र में कहा कि इन प्रयासों को केवल भवन निर्माण तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े ये कदम पण्डो जनजाति की भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
🟠‘जन-दुलरुवा, पाल के लाल’ कहकर जताया आभार
पण्डो समाज ने कृषि मंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, उन्हें ‘जन-दुलरुवा, पाल के लाल’ कहकर संबोधित किया। आभार पत्र में समाज की मांगों पर हुई,कार्रवाई को भावी पीढ़ी के भविष्य से जोड़ते हुए इसे यादगार योगदान बताया गया।समाज के पदाधिकारियों ने सेवा जोहार के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा,कि बच्चों की शिक्षा और समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी मांगों पर कार्रवाई होने से समुदाय में सकारात्मक संदेश गया हैं।
🟠‘समाज का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी’
आभार पत्र स्वीकार करते हुए,कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि पण्डो समाज का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा,कि समाज के लिए जितना भी कार्य और सेवा की जाए, वह कम हैं। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए समाज की ओर से रखी गई मांगों पर काम करना उनका दायित्व था।मंत्री ने कहा, कि छात्रावास पण्डो समाज के बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए शिक्षा की नई राह खोलेंगे। पढ़-लिखकर यही बच्चे आगे चलकर समाज का नेतृत्व कर सकते हैं और अपने परिवार तथा समुदाय के विकास में योगदान दे सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया,कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और छात्रावास की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने समाज के लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और आजीविका के साधनों को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।
🟠आर्थिक विकास के साथ संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी
मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि समाज का विकास केवल आर्थिक संपन्नता तक सीमित नहीं होना चाहिए। अपनी भाषा, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक हैं,क्योंकि यही किसी समुदाय की वास्तविक पहचान होती हैं।पण्डो समाज की ओर से छात्रावासों के शुभारंभ और अन्य मांगों पर हुई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया जाना इस बात को रेखांकित करता हैं,कि शिक्षा और सामाजिक सुविधाएं जनजातीय समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अब छात्रावासों के नियमित संचालन,विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा में उनकी निरंतर भागीदारी से यह तय होगा कि इन पहलों का लाभ कितनी प्रभावी तरह से बच्चों तक पहुंचता हैं।












