अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
रामानुजगंज की पहचान अब केवल एक नगर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यहां की वन वाटिका आने वाले समय में, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक सुंदरता और ईको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वन वाटिका को आकर्षक और सुविधायुक्त पर्यटन स्थल बनाने के लिए 1 करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों की आधारशिला रखी।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा वनमंडल बलरामपुर द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत वन वाटिका का विकास किया जाएगा। यहां बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका के माध्यम से बच्चों के मनोरंजन, नागरिकों की फिटनेस, हरियाली और जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाली सुविधाएं विकसित करने की योजना हैं। नौका विहार, पैडल बोट, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट और चिल्ड्रन प्ले एरिया जैसी सुविधाएं इस स्थल को नया स्वरूप देंगी।
🟠अब वन वाटिका में मिलेगा प्रकृति, मनोरंजन और फिटनेस का संगम
वन वाटिका के विकास की योजना में प्रकृति के संरक्षण के साथ नागरिकों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया हैं। यहां बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया बनाया जाएगा, जबकि उद्यान के उन्नयन से परिवारों को हरियाली के बीच समय बिताने का अवसर मिलेगा।जल वाटिका में नौका विहार को आकर्षक बनाने के लिए फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और पैडल बोट की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके साथ आरसीसी ब्रिज, फेंसिंग और टो-वॉल का निर्माण तथा बांध के गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों से जलक्षेत्र के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य हैं।सौंदर्य वाटिका के अंतर्गत ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट शेड, शौचालय और पेयजल के लिए वाटर फिल्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से वन वाटिका केवल घूमने-फिरने की जगह नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के करीब समय बिताने का सार्वजनिक केंद्र भी बन सकती हैं।
🟠मंत्री रामविचार नेताम बोले- पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वन वाटिका को जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर अलग पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे रामानुजगंज का ऑक्सीजन जोन और जैव विविधता संरक्षण का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।मंत्री ने कहा,कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनकी संभावनाओं के बावजूद उन्हें अब तक व्यापक पहचान नहीं मिल पाई हैं। जरूरत है कि इन स्थलों को विकसित करने के साथ उनका प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंच सकें।उन्होंने कहा,कि पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी विकसित हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से वन वाटिका में पर्यटन से जुड़ी सेवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला की व्यवस्था विकसित करने की योजना हैं। इससे स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ने और अपनी आजीविका के नए साधन तैयार करने में मदद मिल सकती हैं।मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वन वाटिका का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील भी की, ताकि रामानुजगंज की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
🟠एक महीने में मिली स्वीकृति, अब विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी
वन वाटिका के विकास कार्यों का प्रस्ताव 1 अगस्त 2026 को भेजा गया था, जिसे 1 सितंबर 2026 को स्वीकृति मिली। परियोजना को मिली मंजूरी के बाद अब विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया हैं।मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि प्रस्ताव भेजने के एक महीने के भीतर स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के प्रति शासन की गंभीरता को दर्शाता हैं। उन्होंने विश्वास जताया, कि वन वाटिका का उन्नयन पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए बेहतर उदाहरण बनेगा।वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने बताया,कि पार्क का विस्तार पांच थीम के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन तीनों हिस्सों में बच्चों के मनोरंजन, जल आधारित गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं को विकसित करने की योजना हैं।उन्होंने कहा,कि स्थानीय वनस्पतियों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण को ध्यान में रखकर विकसित होने वाला यह पार्क विद्यार्थियों के लिए प्रकृति से सीखने का केंद्र बनेगा। साथ ही, नागरिकों को स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।
🟠बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में बनेगी पहचान
वन वाटिका के विकास का एक प्रमुख उद्देश्य इसे जैव विविधता संरक्षण से जोड़ना हैं। स्थानीय वनस्पतियों और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण पर ध्यान देने से यह स्थल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी हो सकता हैं।विद्यार्थियों के लिए प्रकृति को करीब से समझने का अवसर, परिवारों के लिए मनोरंजन और नागरिकों के लिए व्यायाम की सुविधाएं इस परियोजना को कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण बनाती हैं। हालांकि, इसकी वास्तविक सफलता विकास कार्यों की गुणवत्ता, पर्यावरण के अनुकूल निर्माण और नियमित रखरखाव पर निर्भर करेगी।यदि सुविधाओं का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जाता हैं, तो वन वाटिका स्थानीय नागरिकों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर सकती हैं।
🟠नगर के व्यापार और पर्यटन को भी मिल सकती हैं नई गति
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने वन वाटिका के विकास को नगर के लिए गौरवपूर्ण पहल बताया। उन्होंने नगरवासियों की ओर से कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि इस परियोजना से रामानुजगंज को एक सुंदर और हरित सार्वजनिक स्थल मिलेगा।उन्होंने कहा,कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा हैं। वन वाटिका के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से नगर के व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद हैं।पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और पर्यटन से जुड़ी सेवाएं देने वाले लोगों के लिए अवसर विकसित हो सकते हैं। इसके लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन भी महत्वपूर्ण होगा।
🟠कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज की उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव और मितगई के सरपंच श्यामलाल मरावी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।रामानुजगंज की वन वाटिका का प्रस्तावित विकास पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और स्थानीय पर्यटन को एक साथ आगे बढ़ाने की पहल हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि विकास कार्य कितनी तेजी से पूरे होते हैं,और नई सुविधाएं आम नागरिकों तथा पर्यटकों के लिए कब उपलब्ध हो पाती हैं।












