संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए,राज्य सरकार आधुनिक खेल सुविधाओं और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था के विस्तार पर जोर दे रही हैं। इसी दिशा में नवा रायपुर में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब और बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की पहल सामने आई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के जोरा में आयोजित सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें बड़े खेल मंचों के लिए तैयार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा,कि नवा रायपुर में उनकी बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा,कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। आवश्यकता उन्हें पहचानने, तराशने और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने की हैं। राज्य सरकार इसी उद्देश्य से खेल अधोसंरचना के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
🟠नवा रायपुर में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब की पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा,कि इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल सकती हैं। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने क्लब के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा,कि खेलों में निवेश का लाभ केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं रहता। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। स्वस्थ और सक्रिय युवा पीढ़ी के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हैं,कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं। इसके लिए प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
🟠पुलेला गोपीचंद की अकादमी से खिलाड़ियों को मिलेगा मार्गदर्शन
भारतीय बैडमिंटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में पुलेला गोपीचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने देश के लिए उपलब्धियां हासिल की हैं। अब नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की पहल से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलने की उम्मीद हैं।वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने भी इस पहल को प्रदेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा,कि अमरावती और हैदराबाद के बाद पुलेला गोपीचंद द्वारा छत्तीसगढ़ में अकादमी शुरू करना राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।उन्होंने कहा,कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम हो सकती हैं। बेहतर मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और आधुनिक खेल सुविधाएं खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर आगे बढ़ने में सहायता कर सकती हैं।
🟠खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में खेलों के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार करना, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं।उन्होंने कहा,कि प्रतिभा किसी बड़े शहर तक सीमित नहीं होती। दूरस्थ गांवों, वनांचलों और आदिवासी क्षेत्रों में भी ऐसे अनेक युवा हैं, जो उचित अवसर मिलने पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार की प्राथमिकता हैं,कि संसाधनों की कमी के कारण कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे न रह जाए।खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का मानना हैं,कि प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन के बेहतर समन्वय से प्रदेश में खेलों का वातावरण मजबूत होगा।
🟠बस्तर ओलंपिक में दूसरे वर्ष 3.91 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रभावी मंच बन रहा हैं।उनके अनुसार, बस्तर ओलंपिक के पहले वर्ष में लगभग 1.65 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग 3.91 लाख हो गई। खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि बस्तर के युवा अब खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार का प्रयास हैं, कि दूरस्थ गांवों के खिलाड़ियों को भी बड़े शहरों के खिलाड़ियों के समान अवसर मिलें।उन्होंने कहा,कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास की भावना विकसित करते हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
🟠छत्तीसगढ़ की बेटियां खेलों में बढ़ा रहीं प्रदेश का मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा,कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी की उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में पहचान बना रही हैं।उन्होंने कहा,कि ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। खिलाड़ियों को समय पर प्रशिक्षण, उचित संसाधन और प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी हैं, ताकि वे अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें।
🟠नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा,कि स्थानीय जनता के सहयोग से इन क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा,कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, खेल और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय युवाओं को नए अवसर मिल सकते हैं। सरकार की कोशिश हैं,कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवा भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और अपने भविष्य के लिए नए रास्ते तलाश सकें।मुख्यमंत्री ने कहा,कि खेलों को बढ़ावा देना भी युवाओं के लिए सकारात्मक अवसर तैयार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
🟠वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ भी वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लक्ष्य का जिक्र किया।उन्होंने कहा, कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध हैं। प्रदेश के मानव संसाधन, आधुनिक तकनीक, उद्योग और सेवा क्षेत्र के विकास से रोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब केवल खनिज और भारी उद्योगों तक सीमित नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और आधुनिक शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में भी विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नवा रायपुर इस परिवर्तन का एक प्रमुख केंद्र बन रहा हैं।उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स और सीपेट जैसे संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा,कि ऐसे संस्थान प्रदेश के युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं।
🟠सुशासन और तकनीक से विकास को गति देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए काम कर रही हैं। सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना, मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और शासकीय सेवाओं के डिजिटलीकरण को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा,कि तकनीक के बेहतर उपयोग से सरकारी सेवाओं को सरल और सुगम बनाया जा सकता हैं। सरकार का प्रयास हैं,कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचे।
🟠पुलेला गोपीचंद ने खेल और स्वास्थ्य में निवेश को बताया जरूरी
पद्म भूषण से सम्मानित पुलेला गोपीचंद ने छत्तीसगढ़ में स्वागत के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने नवा रायपुर के विकास की सराहना करते हुए कहा कि खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली पहल समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दस से बारह वर्षों में देश में खेलों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आया हैं। जब भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता प्राप्त करते हैं और तिरंगा ऊंचा होता है, तो इससे पूरे देश का आत्मविश्वास बढ़ता हैं।गोपीचंद ने बच्चों की शिक्षा के साथ उनके शारीरिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को दौड़ने, कूदने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए।
उनके अनुसार, खेलों में निवेश केवल खिलाड़ियों को तैयार करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी समाज के निर्माण में भी योगदान देता हैं। उन्होंने खेल उत्कृष्टता, आधुनिक सुविधाओं और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में प्रह्लाद राय अग्रवाल, दीपचंद राजलीवाल, पवित्र कुमार, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य अतिथिगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।नवा रायपुर में प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब और पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी की पहल से छत्तीसगढ़ के खेल क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद हैं। अब इन पहलों को धरातल पर उतारने, खिलाड़ियों तक सुविधाएं पहुंचाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निरंतर प्रशिक्षण देने पर ध्यान रहेगा।












