न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,5नवंबर2026
अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘भारत बचाओ रैली’ निकाली गई। पीजी कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई रैली कलाकेंद्र मैदान तक पहुंची। इस रैली में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। रैली के दौरान उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर अपनी बात रखी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने कहा,कि इस अभियान का उद्देश्य जनता के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता लाना और लोकतंत्र की रक्षा करना हैं।
🟠गृह मंत्री ने विपक्ष पर लगाए आरोप
विजय शर्मा ने कहा कि यह रैली उन लोगों के विरुद्ध निकाली गई हैं,जो देश में नेपाल,श्रीलंका या बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया,कि कुछ लोग बैलेट पेपर के बजाय सड़कों पर सरकार बदलने की सोच रखते हैं। गृह मंत्री के अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार बदलने का माध्यम चुनाव हैं,और इसी व्यवस्था की रक्षा के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई हैं।
🟠SIR प्रक्रिया को बताया संवैधानिक
गृह मंत्री ने एसआईआर को पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा,कि इसके माध्यम से मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया,कि जांच के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम,एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम और स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया,कि इस प्रक्रिया से अवैध घुसपैठियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी।
🟠फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर दी जानकारी
फॉर्म-6 को लेकर विजय शर्मा ने कहा,कि इसमें कोई नया संशोधन नहीं किया गया हैं। उनके मुताबिक,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से इस्तेमाल किए जा रहे फॉर्म-6 में केवल एक अलग घोषणा पत्र जोड़ा गया हैं। उन्होंने कहा, कि इस बदलाव से आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
🟠घुसपैठियों को चिह्नित कर सीमा पार भेजने की बात
गृह मंत्री ने कहा,कि भारत में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हें सीमा पार भेजा जाएगा। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़ा बताया।रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में एसआईआर को लेकर पार्टी का पक्ष रखा और इस प्रक्रिया के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने की बात कही।












