संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5नवंबर2026
छत्तीसगढ़ में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं को तेजी से,धरातल पर उतारने की दिशा में शासन ने कवायद तेज कर दी हैं।राज्य में प्रस्तावित सड़क, पुल और फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में उनकी अध्यक्षता में आयोजित परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रहे,और प्रस्तावित निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास परियोजनाओं को केवल प्रस्ताव तक सीमित न रखा जाए,बल्कि उनकी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां समय रहते पूरी कर क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएं।
🟠परियोजनाओं की लागत में पारदर्शिता पर जोर
मुख्य सचिव विकासशील ने कहा,कि किसी भी निर्माण परियोजना की सफलता के लिए उसका वास्तविक लागत आकलन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लागत तुलनात्मक विश्लेषण में पूरी स्पष्टता रखी जाए। प्रत्येक परियोजना की लागत का यथार्थवादी आकलन किया जाए,ताकि बजट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके और भविष्य में अनावश्यक वित्तीय कठिनाइयों से बचा जा सके।उन्होंने आगामी बजट में शामिल किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की पहचान पहले से करने तथा उनके लिए जरूरी प्रशासनिक स्वीकृति और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए।
🟠कांकेर से बिलासपुर तक सड़क और पुल परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण सड़क एवं बुनियादी ढांचा विकास कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। इनमें कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर-कांकेर-पखांजूर मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण का कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहा।वहीं बिलासपुर क्षेत्र में बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण तथा बिलासपुर जिले में, फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर-राजनांदगांव-कवर्धा-फास्टरपुर-कुंडा मार्ग और कुम्हारी-अहिवारा-धमधा-गंडई-साल्हेवारा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने,आवागमन को सुगम करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना हैं।
🟠बैठक में विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
🔸️मनोज कुमार पिंगुआ – अपर मुख्य सचिव
🔸️डॉ. रोहित यादव – सचिव, वित्त विभाग
🔸️मुकेश कुमार – सचिव, लोक निर्माण विभाग
🔸️राजेश कुमार टोप्पो – सचिव, जल संसाधन विभाग
🔸️भुवनेश यादव – सचिव, योजना एवं सांख्यिकी विभाग
🔸️सारांश मित्तर – सचिव, ऊर्जा विभाग
बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद अब संबंधित विभागों के सामने परियोजनाओं की लागत,तकनीकी प्रस्ताव और प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी हैं। इससे आगामी बजट में महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता तैयार होगा।












