न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,9नवंबर2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 9 नवंबर को, जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में अपने निजी निवास बगिया से,रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम में सड़क और हेलीकॉप्टर से आवागमन का समय निर्धारित किया गया हैं।
🟠दोपहर 12:30 बजे बगिया से होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:30 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने, निजी निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 12:35 बजे वे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।
🟠दोपहर 1 बजे सिरकिनारा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे लैलूंगा विकासखंड के सिरकिनारा स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे कार द्वारा ग्राम भुईयापानी के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:10 बजे मुख्यमंत्री का ग्राम भुईयापानी पहुंचने का समय तय हैं।
🟠भुईयापानी में दोपहर 3:10 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित
कार्यक्रम सूची के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक ग्राम भुईयापानी में आरक्षित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे वे कार से सिरकिनारा स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे वहां पहुंचेंगे।
🟠शाम 3:40 बजे वापस बगिया पहुंचेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से सिरकिनारा से बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:40 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचने के बाद 3:45 बजे कार से अपने निजी निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 3:50 बजे उनके बगिया स्थित निजी निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।मुख्यमंत्री के इस दौरे में जशपुर जिले के बगिया और रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुईयापानी शामिल हैं। फिलहाल जारी कार्यक्रम में भुईयापानी में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया हैं।












