बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मान्यता, स्वास्थ्य शिक्षा को मिली नई उड़ान – CM साय ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की अहम भेंट।

संदिली सिंह,रायपुर,1अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट – Nexis News

छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में, नई उड़ान देने की दिशा में, एक एतिहासिक पहल हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को, नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट की। और राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा हुई।इस दौरान बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के रूप में मान्यता देने की सहमति दी गई। अब यह आयोजन ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभा को देशव्यापी मंच पर लाने और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल विरासत को पहचान दिलाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान, रायपुर और बिलासपुर में 220 बिस्तरों वाले मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि, इससे न केवल राज्य को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, शीघ्र निर्णय और प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने, छत्तीसगढ़ में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) का क्षेत्रीय केंद्र खोलने और राज्य में नए स्टेडियम तथा प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की, भी माँग रखी। और केंद्रीय मंत्री ने इन सभी प्रस्तावों पर जल्दी विचार और स्वीकृति का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें