संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)थाना – बसंतपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रही, एंड-टू-एंड कार्रवाई में डोडा तस्करी के एक और आरोपी को झारखंड के, जिला खूंटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल अनिल संगा (37 वर्ष) निवासी बिरहू, थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) के रूप में हुई हैं।
🟠पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां:
इस मामले में पुलिस पहले ही, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में की जा रही हैं।
🟠ऐसे खुला साहिल का नाम:
जप्त टाटा ट्रक (वाहन क्रमांक RJ 19 GJ 7447) के मालिक और चालक के मेमोरेण्डम कथन में, एक अन्य आरोपी उत्तम राय का नाम और मोबाइल नंबर सामने आया। आरोपी उत्तम राय को, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिम बंगाल से 29 जुलाई 2025 को रात 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया था, और अगले दिन 30 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उत्तम राय ने अपने बयान में बताया, कि साहिल अनिल संगा, रांची और आसपास के किसानों से डोडा खरीदकर उपलब्ध कराता था।
🟠पैसे का लेन-देन और नेटवर्क:
पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी मोती चौधरी, बंटी हुड्डा और उत्तम राय द्वारा साहिल अनिल संगा के बैंक खाते में रकम जमा कराई जाती थी, जिससे वह डोडा खरीदकर तस्करों तक पहुंचाता था।
🟠गिरफ्तारी और पेशी :
साक्ष्यों के आधार पर 3 अगस्त 2025 को, शाम 7 बजे साहिल अनिल संगा को गिरफ्तार किया गया। उसे 4 अगस्त 2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
🟠कानूनी प्रावधान:
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 15(सी), 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
🟠कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
🔸️निरीक्षक – जितेन्द्र सोनी
🔸️आरक्षक – अजय टोप्पो (880)
🔸️आरक्षक – जनार्दन सिंह (1193)












