Nexis News

राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष मखीजा और मनतृप्त कौर ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात

संदिली सिंह,रायपुर,18अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं ने,एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया हैं। राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने,दोनों प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा,कि “छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से प्रतिभाओं की भूमि रही हैं। हमारे युवा अपनी मेहनत, लगन और संकल्प से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। देवाशीष और मनतृप्त जैसे युवाओं ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊँचा किया हैं।”

🟠राष्ट्रपति भवन में मिला था गौरवपूर्ण सम्मान

उल्लेखनीय हैं, कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में,छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष मखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता हैं,और इसे पूरे देश से चार वर्षों के अंतराल पर केवल 16 प्रतिभागियों को ही प्रदान किया जाता हैं।

देवाशीष मखीजा ने बताया,कि इस बार गर्व की बात यह रही,कि पूरे भारत से चयनित प्रतिभागियों में से तीन प्रतिभागी छत्तीसगढ़ से थे, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने यह भी बताया,कि उन्हें इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।🟠प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा,कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जिससे और भी युवा स्काउट-गाइड गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आगे आएँगे।

🟠विशेष अतिथि भी रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और रेंजर मनतृप्त कौर के पिता  गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!