संदिली सिंह,रायपुर,20अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य सरकार गांव से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। राजधानी रायपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल में स्पाइन चिकित्सा हेतु अत्याधुनिक ओ-एआरएम विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नेविगेशन मशीन का शुभारंभ करते हुए,उन्होंने कहा कि मात्र 20 माह के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया,कि रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ और अंबिकापुर में 100-100 बिस्तरों वाले नए अस्पतालों की स्थापना के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ एमओयू किया गया हैं। उन्होंने कहा,कि आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता हैं।
विष्णुदेव साय ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले ग्रामीण इलाकों में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए किसानों को खेत बेचने और कर्ज लेने की नौबत आती थी, लेकिन आज आयुष्मान कार्ड से बड़े से बड़े अस्पताल तक में मुफ्त इलाज संभव हो रहा हैं।
उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए वेलनेस सेंटरों के संचालन और जेनरिक दवाओं की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने नारायणा हॉस्पिटल को अत्याधुनिक मशीन की स्थापना के लिए बधाई देते हुए कहा,कि इसका लाभ केवल छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा।
🟠कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल
🔸️राजस्व मंत्री – टंक राम वर्मा
🔸️विधायक – किरण देव,मोती लाल साहू
🔸️रायपुर महापौर – मीनल चौबे
🔸️वरिष्ठ डॉक्टर – डॉ. सुब्बीर मुखर्जी
🔸️नारायणा हॉस्पिटल के चेयरमैन – डॉ. सुनील खेमका
🔸️अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एमओयू पार्टनर संस्था)












