संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया हैं। राहुल टिकरिहा ने रविवार को रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अपने पद का विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पदभार ग्रहण समारोह को लेकर युवा मोर्चा के द्वारा विशेष तैयारियां की गईं। सुबह से ही प्रदेशभर के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से रायपुर पहुंचे। हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं का काफिला बीजेपी कार्यालय पहुंचा, जहां पूरे परिसर में जयकारों और बधाई नारों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। पदभार ग्रहण के दौरान प्रदेश संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और विधायकों ने राहुल टिकरिहा को बधाई दी। सभी नेताओं ने राहुल से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।
पदभार संभालने के बाद राहुल टिकरिहा ने कहा –
“पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसके लिए मैं सभी वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। यह दायित्व मेरे लिए गर्व की बात हैं,और इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य हैं।”
इस मौके पर कई जगहों पर फूल-मालाओं से स्वागत, ढोल-नगाड़ों की धुन और आतिशबाज़ी के बीच राहुल टिकरिहा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।












