Nexis News

प्रभार ग्रहण के बाद कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का सरगुजा में होगा भव्य स्वागत

संदिली सिंह,रायपुर,26अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा संकल्प भवन में, आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रथम सरगुजा आगमन पर होने वाले स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया,कि मंत्री राजेश अग्रवाल का 28 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे सरगुजा बॉर्डर तारा से स्वागत रैली शुरू होगी। यह रैली उदयपुर, लखनपुर होते हुए दोपहर 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन, अंबिकापुर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा –

“पार्टी ने सरगुजा को कैबिनेट मंत्री देकर जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। हमें मिलकर मंत्री जी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करना चाहिए।”

जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने स्वागत की रूपरेखा बताते हुए,सभी कार्यकर्ताओं से उत्साह और एकजुटता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, निश्चल प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, दूधनाथ गोस्वामी, संजीव वर्मा, शानू कश्यप, मनोज सोनी, अजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला संवाद प्रमुख

भारतीय जनता पार्टी, सरगुजा

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!