Nexis News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया आत्मीय स्वागत

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/2नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर,रायपुर पहुंचे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने आत्मीय स्वागत किया।

ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा,कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने का अवसर मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिलेवासियों के लिए अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण हैं। उन्होंने कहा कि रजत जयंती महोत्सव का यह ऐतिहासिक अवसर छत्तीसगढ़ के विकास की नई दिशा तय करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से राज्यभर में उत्साह का माहौल हैं,और लोग उन्हें छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता के रूप में देख रहे हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!