Nexis News

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखने आरएसएस का आम जनता से आह्वान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित,नाट्य मंचन का आयोजन 10 नवम्बर को अपराह्न 5:30 बजे से स्थानीय पी.जी. कॉलेज सभागार में किया जाएगा।इस नाट्य मंचन को देखने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगरवासियों और आम जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज आरएसएस विभाग प्रचारक हेमंत नाग, संस्कार सेवा समिति के सचिव अजय मिश्र, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक रामलखन सिंह पैकरा ने सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

🟠कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि —

“यह नाट्य मंचन डॉ. हेडगेवार जी के राष्ट्र समर्पित जीवन, उनके आदर्शों और संगठनात्मक दृष्टिकोण को समझने का एक सशक्त माध्यम होगा।हम नगर के सभी गणमान्य नागरिकों और आमजन से आग्रह करते हैं कि वे इस प्रेरक प्रस्तुति का हिस्सा बनें।”

इस अवसर पर भोला नाथ गुप्ता, सतीश मिश्रा, गोपाल पांडेय, संतोष दास सरल, शशिकांत जायसवाल, रॉनी मिश्रा, कृष्णा तिवारी, अजयपाल सिंह, राघव पाठक, शिवानंद पैकरा तथा आदर्श सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!