Nexis News

जमीन विवाद में लाठी-डंडे से हमला,आरोपी दरोगा यादव गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़/8नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

ग्राम कालिकापुर में आपसी ज़मीन विवाद के चलते हुए,झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला 6 नवम्बर की दोपहर लगभग 2:30 बजे का हैं, जब आरोपी दरोगा यादव पिता रामवृक्ष यादव (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम कालिकापुर ने कब्जे की भूमि को लेकर विवाद करते हुए,प्रार्थी सुशील यादव पिता मुखलाल यादव (उम्र 21 वर्ष) पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

हमले में सुशील यादव के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे तत्काल सीएचसी रामानुजगंज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 48/2025, धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान 7 नवम्बर 2025 को आरोपी दरोगा यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जिला जेल भेजा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!