कुरुषनार बालक आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, मुख्यमंत्री ने मौके पर दी स्वीकृति

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक और विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री साय ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी जायजा लिया। राशन कार्डधारियों ने उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन मिलने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्टॉक, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें