Nexis News

बनारस से चुरकी धाम के लिए निकली 360 महायात्रा, गंगाजल लेकर पैदल चले सैकड़ों शिवभक्त

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026

सावन की भक्ति और आस्था के बीच बनारस से, सीतापुर के प्रसिद्ध चुरकी धाम के लिए 360 महायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। बनारस के अस्सी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों शिवभक्तों ने गंगाजल से भरी कांवर उठाई और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पैदल यात्रा शुरू की।गंगाजल लेकर निकले कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरी यात्रा शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ चुरकी धाम की ओर बढ़ रहे हैं।🟠विधायक राम कुमार टोप्पो भी कांवर लेकर हुए शामिल

सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो भी कांवर उठाकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। विधायक के साथ चल रहे शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।🟠पहले दिन 45 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य

360 महायात्रा के पहले दिन करीब 45 किलोमीटर पैदल यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। लंबी पदयात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रास्ते में विशेष इंतजाम किए गए हैं।कांवरियों के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन, नाश्ता, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई हैं। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल सुविधा और स्वास्थ्य टीम को भी तैनात किया गया हैं।🟠आस्था के साथ सेवा की भी तैयारी

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। रास्ते में स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी से, किसी भी तरह की चिकित्सकीय आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई हैं।बनारस से चुरकी धाम तक निकलने वाली यह महायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था,भक्ति और संकल्प का प्रतीक बनी हुई हैं। सैकड़ों शिवभक्तों के साथ शुरू हुई यात्रा में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आ रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!