बलरामपुर में ED की दबिश से मचा हड़कंप, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से सर्किट हाउस में पूछताछ

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2सितंबर2026

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी हैं। दुर्ग और धमतरी के बाद अब बलरामपुर में ED की टीम की दबिश से, प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं। ED की टीम ने बलरामपुर के अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से सर्किट हाउस में पूछताछ शुरू की हैं।जानकारी के मुताबिक, ED की टीम दो वाहनों से बलरामपुर पहुंची और सीधे सर्किट हाउस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को सर्किट हाउस बुलाया गया, जहां बंद कमरे में उनसे पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई हैं।

🟠सर्किट हाउस में चल रही पूछताछ

ED की टीम के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई। टीम द्वारा अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि, पूछताछ किन दस्तावेजों या किस विशेष मामले को लेकर की जा रही हैं,इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

🟠पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं चेतन बोरघारिया

अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया का नाम इसलिए भी चर्चा में हैं,क्योंकि वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) रह चुके हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।इसी वजह से ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

🟠वित्तीय लेन-देन और कथित गड़बड़ियों से जुड़े पहलुओं पर सवाल

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, ED की पूछताछ में वित्तीय लेन-देन, कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कुछ कथित गड़बड़ियों से जुड़े पहलुओं पर सवाल किए जाने की बात कही जा रही हैं। हालांकि, इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई हैं।फिलहाल ED की टीम सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई का वास्तविक आधार क्या हैं,और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।

🟠ED की कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

बलरामपुर में ED की अचानक हुई इस कार्रवाई ने पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सभी की नजर ED की पूछताछ और जांच से सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें