न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,18सितंबर2026
अंबिकापुर में पारिवारिक विवाद से जुड़ी हत्या के मामले में,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोप हैं,कि किराए का मकान देखने के बहाने घर में दाखिल हुए हमलावरों ने बुजुर्ग वसीरुद्दीन सिद्दीकी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वसीरुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
🟠किराए का मकान देखने के बहाने पहुंचे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में वसीरुद्दीन सिद्दीकी के घर कुछ लोग किराए का मकान देखने के बहाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक चाकू निकालकर वसीरुद्दीन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल वसीरुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
🟠दामाद पर साजिश रचने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा हैं। पुलिस का दावा हैं, कि मृतक के दामाद ने हत्या की साजिश रची और इसके लिए आरोपियों को 5 लाख रुपये की सुपारी देने की बात सामने आई हैं।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और बस टिकट बरामद किए हैं। पुलिस इन बरामद सामग्रियों को जांच का हिस्सा बनाकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
🟠तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के अनुसार, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस का कहना हैं,कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही हैं।












