महाराजा अग्रसेन जयंती पर हर साल शासकीय अवकाश, अग्र महाकुंभ में CM साय की बड़ी घोषणा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,20सितंबर2026

अंबिकापुर में आयोजित अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय ‘अग्र महाकुंभ 2026’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा,कि अब छत्तीसगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती पर हर वर्ष शासकीय अवकाश रहेगा। अग्रवाल समाज के 18वें प्रांतीय अधिवेशन के दौरान की गई इस घोषणा का समाज के लोगों ने स्वागत किया।होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित 18वें प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

🟠सामाजिक एकजुटता और सेवा कार्यों पर मंथन

अग्र महाकुंभ के दौरान सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, युवा शक्ति, सेवा और समाज के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने महाराजा अग्रसेन की सेवा, समानता और समाज कल्याण की भावना का उल्लेख करते हुए,अग्रवाल समाज के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा, कि अग्रवाल समाज व्यापार और उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी योगदान दे रहा हैं। उन्होंने समाज की ओर से किए जा रहे सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद परिवारों के लिए साझा चूल्हा और मेधावी विद्यार्थियों को बिना ब्याज उच्च शिक्षा ऋण जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

🟠युवा पीढ़ी की भागीदारी पर भी जोर

दो दिवसीय अग्र महाकुंभ में समाज के युवाओं की भूमिका और भविष्य की दिशा को लेकर,भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में सेवा कार्यों, सामाजिक सहभागिता और नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने के विषयों पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री की शासकीय अवकाश की घोषणा के साथ ही समारोह में अग्रवाल समाज की सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और प्रदेश के विकास में योगदान को लेकर भी चर्चा हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें