CM विष्णुदेव साय आज पहुंचेंगे जांजगीर-चांपा,शिवरीनारायण मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, महानदी घाट पर गंगा आरती में होंगे शामिल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक करने के बाद जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे। यहां वे प्रसिद्ध शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे और शाम को शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार, उनका दिन प्रशासनिक बैठकों से शुरू होगा और शाम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी के साथ आगे बढ़ेगा।

🟠रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक से दिन की शुरुआत

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास,सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य एवं अन्य निर्धारित गतिविधियों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

🟠हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय, महानदी भवन से प्रस्थान करेंगे। शाम 4:05 बजे वे पुलिस मुख्यालय, हेलिपैड, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे।शाम 5 बजे मुख्यमंत्री शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय, गाड़ापारा, खरौद स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 5:10 बजे कार द्वारा शिवरीनारायण मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

🟠शिवरीनारायण मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजा-अर्चना

कार्यक्रम सूची के अनुसार,मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:20 बजे से 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित हैं।शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। महानदी क्षेत्र से जुड़ी इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं।

🟠महानदी घाट पर गंगा आरती में होंगे शामिल

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे शिवरीनारायण मंदिर से प्रस्थान करेंगे और शाम 5:40 बजे महानदी घाट, जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:40 बजे से 6:20 बजे तक महानदी घाट पर गंगा आरती निर्धारित हैं। इसके बाद शाम 6:20 बजे मुख्यमंत्री महानदी घाट से प्रस्थान करेंगे और शाम 6:25 बजे मेला ग्राउंड, जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे।

🟠शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक मेला ग्राउंड,शिवरीनारायण में आयोजित ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।धार्मिक आस्था और स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में मुख्यमंत्री की भागीदारी दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगी। हालांकि, कार्यक्रम सूची में महोत्सव के दौरान किसी विशेष घोषणा या अन्य गतिविधि का अलग से उल्लेख नहीं किया गया हैं।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे मेला ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे और 7:35 बजे शिवरीनारायण स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात 8:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया हैं।

🟠रात 11 बजे रायपुर लौटने का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण रेस्ट हाउस से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद रात 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचने और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम हैं।मुख्यमंत्री के इस दौरे में विभागीय समीक्षा बैठक के साथ शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन, महानदी घाट पर गंगा आरती और शिवरीनारायण महोत्सव में भागीदारी शामिल हैं।

🟠मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 

🔸️11:30 AM: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान

🔸️11:55 AM: मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचना

🔸️12:00 PM–2:00 PM: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

🔸️4:10 PM: हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान

🔸️5:00 PM: खरौद स्थित हेलीपैड पहुंचना

🔸️5:20 PM: शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना

🔸️5:40 PM: महानदी घाट पहुंचना

🔸️5:40 PM–6:20 PM: गंगा आरती

🔸️6:30 PM–7:30 PM: शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम

🔸️7:35 PM: शिवरीनारायण रेस्ट हाउस पहुंचना

🔸️11:00 PM: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचना एवं रात्रि विश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें