संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में, 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी।बैठक को लेकर जारी जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य इसमें शामिल होंगे। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे और विचाराधीन प्रस्तावों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई हैं।
🟠मंत्रालय महानदी भवन में होगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। मंत्रिपरिषद की बैठकों में आमतौर पर शासन से जुड़े प्रस्तावों,जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जाता हैं।बैठक में किन प्रस्तावों पर चर्चा होगी और किन विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे,इसकी जानकारी आधिकारिक एजेंडा या बैठक के बाद जारी होने वाले सरकारी विवरण से स्पष्ट होगी।
🟠बैठक के फैसलों पर रहेगी नजर
27 अक्टूबर को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी पर प्रदेशभर की नजर रहेगी। सरकार के फैसलों का असर विभिन्न विभागों की योजनाओं,प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विकास कार्यों पर पड़ सकता हैं। फिलहाल बैठक की तिथि, समय और स्थान की जानकारी जारी की गई हैं।












