Nexis News

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) ने, शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान लंबित मामलों, गंभीर अपराधों, साइबर क्राइम, महिलाओं से जुड़े मामलों और कानून-व्यवस्था जैसे अनेक विषयों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था — जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, समय पर न्याय दिलाना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना।🟠समीक्षा बैठक में प्रमुख बिंदु:

🟠लंबित अपराध और शिकायतें:

🔸️एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी गंभीर अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा की गई।

🔸️थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया, कि लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए और पीड़ितों को समय पर न्याय मिले।

🟠ऑपरेशन मुस्कान:

🔸️गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।

🔸️थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर हरसंभव प्रयास करने के लिए कहा गया।

🟠एनडीपीएस एक्ट और नशा मुक्ति अभियान:

🔸️नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

🔸️जब्त वाहनों के राजसात, वित्तीय जांच और नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर।

🟠साइबर अपराध और आईटी एक्ट:

🔸️साइबर अपराध के नए तरीकों (म्यूल अकाउंट, ओटीपी फ्रॉड, फेक APK आदि) पर चर्चा।

🔸️जनता को जागरूक करने और आईटी एक्ट के मामलों का त्वरित निपटान करने के निर्देश।

🟠 महिला सुरक्षा और POCSO अधिनियम:

🔸️महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर जोर।

🔸️पॉक्सो मामलों की जांच तेजी से पूरी करने के निर्देश।

🟠प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और कानून-व्यवस्था:

🔸️संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी और निगरानी के लिए निवारक निरोध का उपयोग।

🔸️नाइट गश्त को हर गांव तक सुनिश्चित करने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाने के निर्देश।

🟠यातायात प्रबंधन:

🔸️यातायात नियम उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग, नाबालिग ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई।

🔸️सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

🟠 चोरी और नकबजनी रोकथाम:

🔸️लंबित चोरी और नकबजनी के मामलों को शीघ्र निराकरण करने के आदेश।

🔸️थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने पर जोर।

🟠अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

🔸️पीड़ित मुआवजा योजना के लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के आदेश।

🔸️पशु क्रूरता और पशु तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई।

🔸️पुलिसिंग के आदर्शों, अनुशासन और जनता के साथ अच्छे व्यवहार पर बल।

🟠पुलिस अधीक्षक का संदेश:

बैठक के अंत में वैभव बैंकर ने कहा —

हमारा लक्ष्य जिले को अपराध-मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी पुलिस कर्मियों को निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ काम करना होगा। जनता का विश्वास जीतना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना ही हमारी प्राथमिकता है।🟠बैठक में उपस्थित अधिकारी :

🔸️वाड्रफनगर एसडीओपी : रामावतार ध्रुव

🔸️रामानुजगंज एसडीओपी : बाजीलाल सिंह

🔸️कुसमी एसडीओपी : इमानुएल लकड़ा

🔸️रक्षित निरीक्षक : विमलेश कुमार देवांगन

🔸️जिले के सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी

🔸️पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी-कर्मचारी

📢जन अपील:

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (IPS) ने जिलेवासियों से अपील की हैं, कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में, पुलिस का सहयोग करें। किसी भी अपराध, संदिग्ध गतिविधि, साइबर फ्रॉड, नशे के कारोबार, महिला एवं बाल उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गुमशुदा बच्चों, चोरी, यातायात उल्लंघन व पशु क्रूरता की घटनाओं पर जागरूक रहें। आपका सहयोग ही जिले को अपराध-मुक्त और सुरक्षित बना सकता है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!