Nexis News

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास का नया युग – 172 करोड़ के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

संदिली सिंह,रायपुर,10अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में,छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया।राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम रायपुर, एनआईटी रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच 172 करोड़ रुपये के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह पहल “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन” को साकार करेगी और गांव-गांव तक शिक्षा, नवाचार और कौशल की क्रांति पहुंचेगी। इस समझौते के तहत “श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र” की स्थापना होगी, जो युवाओं को शोध, प्रयोग और उद्यमिता में आत्मनिर्भर बनाएगा।

🟠मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन का योगदान:फाउंडेशन ने आईआईएम रायपुर को 101 करोड़ और एनआईटी रायपुर को 71 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

🔸️आईआईएम रायपुर में “ओसवाल छात्रावास” (202 कमरे) और “दाऊ राम गोपाल अग्रवाल नॉलेज सेंटर” का निर्माण होगा, साथ ही छह अंतरराष्ट्रीय एमबीए प्रोग्राम शुरू होंगे।

🔸️एनआईटी रायपुर में “मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” स्थापित होगा, जो एआई, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, IoT और क्लीन एनर्जी पर काम करेगा।

🟠2030 तक का लक्ष्य:

🔸️10,000 युवाओं को प्रशिक्षण

🔸️250+ स्टार्टअप इनक्यूबेशन

🔸️5,000+ कुशल नौकरियां

🟠किसानों के लिए बड़ा ऐलान:

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने,किसानों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र,रायपुर में स्थापित करने की घोषणा की।🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️रामदेव अग्रवाल – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन,               मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन

🔸️निहारिका बारीक – प्रमुख सचिव

🔸️एस. भारतीदासन – सचिव, उच्च शिक्षा एवं कौशल            विकास विभाग

🔸️विजय दयाराम के – सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल        विकास प्राधिकरण

🔸️डॉ. सुरेश हावरे – चेयरमैन, एनआईटी रायपुर

🔸️पुनीत डालमिया – चेयरमैन, आईआईएम रायपुर

🔸️ अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!