संदिली सिंह,रायपुर,13अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला अस्पताल बलरामपुर में ड्यूटी कर रहे पुलिस आरक्षक और अस्पताल कर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले,4 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
🟠घटना का पूरा मामला:
10 अगस्त की रात 11 बजे, ड्रेसर पंकज ठाकुर ने, इमरजेंसी वार्ड में तैनात पुलिस आरक्षक को बुलाया। वहां ग्राम ओबरी निवासी दिलसाय सोनवानी शराब के नशे में, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय से बदसलूकी कर रहा था। आरक्षक ने आरोपी को पकड़कर समझाइश देकर भेज दिया।कुछ देर बाद दिलसाय अपने साथियों – राम सोनवानी, सुखसेन सोनवानी और अमसिया सोनवानी – के साथ फिर अस्पताल परिसर में,गाली-गलौज करने लगा। रोकने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए,डंडे और हाथ-पांव से मारपीट की,जान से मारने की धमकी दी और पुलिस आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बीच-बचाव करने आए गार्ड महेश सिंह को भी पीटा गया।
🟠पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी ने,पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। आरक्षक की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 309(6), 296, 351(3), 115, 221, 121(1), 132, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर,पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
🟠गिरफ्तार आरोपी:
सभी आरोपी ग्राम – ओबरी, थाना – बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रहने वाले हैं।
🔸️ दिलसाय सोनवानी (26)
🔸️ राम सोनवानी (46)
🔸️ सुखसेन सोनवानी (19)
🔸️ अमसिया सोनवानी
पुलिस का बयान: “शासकीय कार्य में बाधा, हिंसक व्यवहार और लूटपाट करने वालों के खिलाफ,सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की उदंडता बर्दाश्त नहीं होगी।”












