संदिली सिंह,रायपुर,13अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आज,पायनियर समूह के स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, निर्माता और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, कि छत्तीसगढ़ के गठन का श्रेय श्रद्धेय अटल जी को जाता हैं, जिन्होंने 2000 में मध्यप्रदेश से अलग कर यह राज्य बनाया।उन्होंने कहा — “हम अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को चहुंमुखी विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज, टेलीकॉम सेक्टर के विस्तार और अनुसूचित जनजाति मंत्रालय के गठन को,अटल जी की ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा,कि अटल जी के प्रयासों से ही गांव-गांव तक विकास की धार पहुँची और आदिवासी क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।
पायनियर समूह के 10 वर्ष पूर्ण होने पर,मुख्यमंत्री ने समूह को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बधाई दी,और आम जनता की आवाज बने रहने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालाजी ग्रुप द्वारा महिलाओं की नि:शुल्क डिलीवरी एवं उपचार कार्य की भी सराहना की।
अटल जी को याद करते हुए,मुख्यमंत्री ने बताया,कि उन्हें 2004 तक सांसद के रूप में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे, साहित्यकार और कवि भी थे, और उनके भाषण विपक्ष तक को प्रभावित करते थे।
🟠विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का उद्बोधन:
डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि पायनियर रायपुर संस्करण का शुभारंभ 2016 में हुआ था, और आज यह 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हैं। उन्होंने याद किया,कि प्रथम संस्करण के लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली उपस्थित हुए थे। डॉ. सिंह ने बताया,कि पायनियर ने गांव-गांव तक अपनी पहुँच बनाई और समाचार जगत में अलग पहचान कायम की।
अटल जी को याद करते हुए,उन्होंने ग्रामीण सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, और 1998 के परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने अटल जी से जुड़े 45 साल पुराने संस्मरण भी साझा किए।
🟠कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति:
🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा
🔸️उपमुख्यमंत्री – विजय शर्मा
🔸️बसना विधायक – संपत अग्रवाल
🔸️डॉ. देवेंद्र नायक
🔸️डॉ. नीता नायक सहित पायनियर समूह और बालाजी ग्रुप के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।












