Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

संदिली सिंह,रायपुर,14अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर आज देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में हजारों नागरिक शामिल हुए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का महान अनुष्ठान हैं,जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।🟠नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तिरंगे की जीत:

साय ने बताया,कि बीते डेढ़ वर्षों में राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में,लगातार एरिया डॉमिनेशन कर नक्सलियों का प्रभुत्व समाप्त किया हैं। “जहां कभी लाल झंडा लहराता था, आज वहां शान से तिरंगा लहरा रहा हैं।”

कई संवेदनशील गांवों में बरसों बाद,गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया हैं।

🟠विकसित भारत 2047 और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन:

मुख्यमंत्री ने कहा,कि तिरंगे की असली गरिमा तब बढ़ेगी, जब देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प के अनुरूप ‘विकसित छत्तीसगढ़’ लक्ष्य की दिशा में तैयार ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन डॉक्यूमेंट का उल्लेख किया, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप शामिल हैं।

🟠देशभक्ति और एकता का अद्भुत संगम:

रायपुर के शहीद स्मारक भवन से,तेलीबांधा तक निकली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, हजारों नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। कार्यक्रम में विभिन्न सैन्य अभियानों में योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

🟠जनप्रतिनिधियों के विचार:

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा — “तिरंगा हमारा मान, अभियान और पहचान हैं। यह यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित हैं, जिन्होंने इसकी रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।”

विधायक किरण सिंह देव ने कहा — “तिरंगा हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं, जो हमें एक भारत के रूप में जोड़ता हैं।”

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️मुख्यमंत्री –  विष्णु देव साय

🔸️रायपुर सांसद – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️विधायक – किरण सिंह देव,सुनील सोनी,मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा

🔸️महापौर – मीनल चौबे

🟠अध्यक्षगण:

🔸️छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल – नीलू शर्मा

🔸️रायपुर विकास प्राधिकरण – नंद कुमार साहू

🔸️छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम – संजय श्रीवास्तव

🔸️छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी – शशांक शर्मा

🔸️सीएसआईडीसी – राजीव अग्रवाल

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!