Nexis News

वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को मिला वसुंधरा सम्मान, भिलाई में 25वां संस्करण भव्य रूप से संपन्न

 

पायल खेमका,रायपुर,15अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 25वें संस्करण का आयोजन शुक्रवार को भिलाई के कला मंदिर में भव्य तरीके से किया गया। इस वर्ष यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और भाषा-विचारक राहुल देव को प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहे। उन्होंने राहुल देव को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता में गहन दृष्टि, भाषा की पकड़ और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस कार्यक्रम का आयोजन लोग जागरण की संस्था वसुंधरा द्वारा, चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन और बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।

🟠पत्रकारिता पर मंथन

समारोह के दौरान देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों और लेखकों ने ‘सोशल मीडिया के बीच पत्रकारिता की चुनौती’ विषय पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने पारंपरिक पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और डिजिटल दौर में विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

🟠सम्मान पर राहुल देव की प्रतिक्रिया

सम्मान ग्रहण करते हुए राहुल देव ने कहा— “यह केवल मेरे व्यक्तिगत कार्य की सराहना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समाज का विश्वास भी है। यह मुझे और अधिक ज़िम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।”

🟠पत्रकारिता के मूल्यों की याद

वसुंधरा सम्मान न केवल राहुल देव के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि यह भारतीय पत्रकारिता के उन आदर्शों की भी याद दिलाता है, जो वर्तमान समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!