संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में,आज भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शस्त्र सलामी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया।
🟠कार्यक्रम में हुई भावपूर्ण उपस्थिति:
ध्वजारोहण कार्यक्रम में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी – मो. याकूब मेमन, डीएसपी – कमलेश्वर भगत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
🟠पुलिस अधीक्षक का संदेश:
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा —
“कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करना ही सच्ची देशभक्ति हैं। हर पुलिसकर्मी को अपने कार्य में उत्कृष्टता दिखानी चाहिए और समाज को बुराइयों से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण, सामाजिक बुराइयों से दूरी और निजी जीवन में शांति व सौहार्द का आदर्श प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
🟠अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का संबोधन:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने,स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूर्ण लगन और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे पुलिस विभाग की छवि और मजबूत हो।
🟠देशभक्ति और सेवा का संकल्प:
ध्वजारोहण समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।












