Nexis News

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में स्कूली छात्रों का योगदान

पायल खेमका,रायपुर,15अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में तीन स्कूलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

🟠मदर्स प्राईड स्कूल ने मचाई धूम

मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर ने अपनी देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया। उनके 250 छात्रों ने “ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए हाय” जैसे रिमिक्स गीत पर नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने देश की सेना द्वारा भारत माता की रक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने की भावना को दिखाया।

🟠 लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय ने दिखाया अपना जलवा

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके 200 छात्रों ने “हाय कहे गजरी” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने राऊत नाचा सहित कई पारंपरिक नृत्यों की सुंदर छाप पेश की और छत्तीसगढ़ के त्योहारों और लोक नृत्यों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान भी दिखाया।

🟠 सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल ने किया कमाल

सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनके 250 छात्रों ने “छत्तीसगढ़ के भुइंया म भाग हमर जागे रे जागे रे” गीत पर मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख लोक नृत्यों और संस्कृति को संजोया और प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को भी भावपूर्ण अंदाज में प्रदर्शित किया।

🟠 मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह आयोजन न केवल छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत बनाए रखने में मदद करता है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!