Nexis News

भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी: अजय यादव बने जिला मीडिया सह प्रभारी

संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए, जिला पदाधिकारियों की घोषणा की हैं। इसमें अजय यादव को भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।भाजपा छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत यह नियुक्ति की गई।नियुक्ति उपरांत अजय यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मुझे जो अहम जिम्मेदारी दी गई है, उसका निष्ठा और ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।”

🟠अजय यादव का संगठनात्मक सफर

अजय यादव का राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ।

वर्ष 2014 में इकाई रामानुजगंज के नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहे।

ज़िला संयोजक और जशपुर ज़िले में संगठन मंत्री का दायित्व निभाया।

इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में जिला मंत्री, प्रचार-प्रसार मंत्री एवं विधानसभा मीडिया प्रभारी जैसी कई भूमिकाओं में संगठन को मजबूत करते रहे।🟠कार्यकर्ताओं में उत्साह

अजय यादव को भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी बनाए जाने से संगठन कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ख़ुशी और उत्साह की लहर हैं। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया हैं, कि वे अपनी कार्यकुशलता से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!