Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

संदिली सिंह,रायपुर,17अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित,आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास में बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। उनकी अठखेलियों, मासूमियत और भावपूर्ण अभिनय ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री निवास बच्चों की हंसी और उल्लास से गूंज उठा।

पूरे निवास परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा – “भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती हैं। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था से प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। हमारा संकल्प हैं,कि कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।”

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट, प्रसाद और शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा,कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष – राम सेवक पैकरा

🔸️छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष – संजय श्रीवास्तव

🔸️मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!