Nexis News

स्वर्गीय अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

संदिली सिंह,रायपुर,17अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर,रविवार को अंबिकापुर स्वच्छता चेतना पार्क स्थित नवनिर्मित अटल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत अतिथियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा आम, अमरूद, नीम, बरगद, कटहल सहित फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा –

“अटल जी जैसा महान व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा हैं। आज उनकी स्मृति में एक पेड़ लगाकर हम उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।”

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अटल जी को युगपुरुष बताते हुए कहा,कि वे ऐसे जननेता थे,जिन्हें विपक्ष भी सम्मान देता था। वहीं लूँड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने उनके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना और स्वर्ण चतुर्भुज जैसी योजनाओं को भारत के विकास में मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, किरण मिश्रा, संतोष दास, जन्मेजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, मधु चौदाहा, इंदर भगत, मनोज कंसारी, रविंद्र गुप्त भारती, निश्चल प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, अनिल तिवारी, ममता तिवारी, शशिकांत जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, अनीता रविंद्र भारती, शकुंतला पांडे, देवकी त्रिपाठी, विकास गुप्ता, चंदन शुक्ला, रवि सिंह, नीलम राजवाड़े एवं प्रियंका चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🟠कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन:

🔸️मंजूषा भगत – महापौर, अंबिकापुर

🔸️प्रबोध मिंज – विधायक, लूँड्रा

🔸️भारत सिंह सिसोदिया – जिलाध्यक्ष, भाजपा

🔸️ललन प्रताप सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

🔸️हरमिंदर सिंह टीन्नी – सभापति, नगर निगम

🔸️हरपाल सिंह भामरा – सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति

🔸️अंबिकेश केशरी – जिला उपाध्यक्ष, भाजपा

🔸️राजकुमार बंसल – जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा

🔸️विनोद हर्ष – जिला उपाध्यक्ष, भाजपा

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!