Nexis News

रामानुजगंज प्रवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सफ़ी अहमद, बोले – भाजपा सरकार से बढ़ी जनता की परेशानी

पायल खेमका, अंबिकापुर/छत्तीसगढ़,17अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सफ़ी अहमद अपने निजी कार्य पर रामानुजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने आम जनता की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है।

 

सफ़ी अहमद ने कहा कि दो साल से चल रही विष्णुदेव साय की सरकार में जनता लगातार समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई आमजन हितैषी योजनाओं को बंद किया जा रहा है, जिससे जनता को राहत मिलने के बजाय कठिनाई बढ़ी है।

उन्होंने विशेष रूप से बिजली बिल हाफ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि थी, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

इसके साथ ही उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति और शिक्षा व्यवस्था की गिरती हालत को भी बड़ी समस्या बताया। सफ़ी अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेशभर में हजारों स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसे कई शैक्षणिक कार्यक्रम बंद कर दिए गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों को बंद करके शराब दुकान खोले जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आज लोग खुद महसूस कर रहे हैं कि कांग्रेस की सोच और भाजपा की सोच में कितना अंतर है। कांग्रेस जनता को राहत और सुविधाएं देने का काम करती है, जबकि भाजपा की नीतियां जनता की परेशानियां बढ़ा रही हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से अशोक जायसवाल, अजय सोनी, अजीत गुप्ता, विकास दुबे, प्रमोद गोस्वामी, रसूल मंसूरी, प्रकाश मालाकार, मनोज दुबे, मोहम्मद अख्तर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!