Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC A+ ग्रेड मिलने पर दी शुभकामनाएं

संदिली सिंह,रायपुर,18अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और प्राचीन विश्वविद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की हैं। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया हैं। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने, इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा,कि “रविशंकर विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा बनेगी। राज्य के अन्य शासकीय विश्वविद्यालय भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार कर भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट ग्रेडिंग हासिल करेंगे।”

🟠राजभवन में हुआ औपचारिक पत्र सौंपना

आज राजभवन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने राज्यपाल से भेंट कर NAAC द्वारा प्रदत्त A+ ग्रेडिंग का पत्र सौंपा। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा,कि यह सम्मान प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण हैं।

उन्होंने बताया,कि बीते एक वर्ष में राजभवन द्वारा लगातार शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार पर बल देने तथा NAAC की मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

🟠राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय बना पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

उल्लेखनीय हैं, कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय हैं, जिसे सामान्य विश्वविद्यालय श्रेणी में NAAC A+ ग्रेड प्राप्त हुआ हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, शोध कार्यों, नवाचार, अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।

🟠राज्यपाल के मार्गदर्शन का परिणाम

राज्यपाल रमेन डेका ने,अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालयों को गुणवत्ता सुधार की दिशा में लगातार प्रोत्साहित किया। नियमित समीक्षा बैठकों और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालयों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने भी इन्हीं प्रयासों को मूर्त रूप देते हुए यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की हैं।

🟠कुलपति और विश्वविद्यालय परिवार ने जताया आभार

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने इस अवसर पर कहा,कि यह उपलब्धि राज्यपाल के मार्गदर्शन और पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा,कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगा।

🟠विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संचालक प्रो. आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रो. अंबर व्यास भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कहा,कि विश्वविद्यालय की NAAC ग्रेडिंग सुधार के लिए लंबे समय से लगातार कार्य किए जा रहे थे, जिनका परिणाम आज सामने आया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!