Nexis News

19 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

संदिली सिंह,रायपुर,18अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक मंगलवार 19 अगस्त को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। प्रदेश की प्रशासनिक और विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

👉 बैठक के प्रमुख एजेंडे की जानकारी Nexis News अपने पाठकों तक जल्द पहुंचाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!