Nexis News

धर्मनगरी खरसिया में होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन

डेस्क न्यूज,रायपुर/छत्तीसगढ़,19अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर तिगड़िनिया परिवार, खरसिया एवं दिल्ली द्वारा पितृमोक्षार्थ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25अगस्त से 31अगस्त 2025 तक कन्या विवाह भवन, खरसिया में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

🟠कथा व्यास

कथावाचन का पुण्य अवसर परम श्रद्धेय गोस्वामी श्री गोविंद बाबा जी (भागवत मर्मज्ञ) को प्राप्त होगा। अपनी रसपूर्ण, भक्ति एवं वैराग्य से ओत-प्रोत वाणी द्वारा वे भक्तजनों को भागवत कथा के अमृत रस का पान कराएंगे।

🟠शोभायात्रा और विशेष कार्यक्रम

कथा आरंभ से पूर्व 25अगस्त2025, सोमवार प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो हनुमान मंदिर, गंज बाज़ार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी और कथा स्थल कन्या विवाह भवन, खरसिया पहुँचेगी।

🟠कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा –

🔸25 अगस्त (सोमवार): मंगलाचरण एवं श्रीमद्भागवत महात्म्य

🔸26 अगस्त (मंगलवार): कपिल भगवान चरित्र, ध्रुव चरित्र

🔸27 अगस्त (बुधवार): जड़भरत कथा एवं नृसिंह अवतार

🔸28 अगस्त (गुरुवार): मोहिनी चरित्र, श्री वामन भगवान, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

🔸29 अगस्त (शुक्रवार): श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग

🔸30 अगस्त (शनिवार): गोपी उद्धव संवाद, रुक्मिणी-मंगल विवाह

🔸31 अगस्त (रविवार): व्यास पूजन, श्रीशुकदेव विदाई, कथा समापन एवं हवन

🔸1 सितम्बर (सोमवार): प्रातः 8 बजे गीता पाठ, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण

🟠भंडारा

विशेष भंडारा का आयोजन 25 सितम्बर 2025, गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे से कन्या विवाह भवन, खरसिया में किया जाएगा।

🟠आयोजक परिवार

इस पावन आयोजन का दायित्व तिगड़िनिया परिवार, खरसिया एवं दिल्ली ने लिया है। परिवार ने इससे पूर्व भी 48 श्रीमद्भागवत सत्संग व ज्ञानयज्ञ का सफल आयोजन किया है और यह 49वां आयोजन छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर होगा।

🟠विशेष आह्वान

आयोजक परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं, नगरवासियों और भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित कथा श्रवण कर जीवन को धन्य बनाएं और प्रभु चरणों की अमृतधारा में स्वयं को सराबोर करें।

कार्यक्रम के आयोजक मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल (भगत मेडिकोज), अशोक अग्रवाल,(पत्रकार), सुभाष अग्रवाल (ठेकेदार), दिलीप डेरिया, बजरंग अग्रवाल (बाली)और समस्त तिगड़ानिया परिवार है।

👉 समाचार विशेष:

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में सद्भाव, भक्ति और संस्कारों के संचार का भी माध्यम बनेगा।

 

 

#SrimadBhagwatKatha
#KharsiyaKatha2025
#GovindBabaJi
#TigdaniyaParivar
#RaigarhEvents
#BhaktiKatha
#ShrimadBhagwat
#ChhattisgarhBhakti
#KrishnaJanmotsav
#HinduDharma

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!