Nexis News

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : तीन नए मंत्री बने, राजभवन में हुआ शपथग्रहण

संदिली सिंह,रायपुर,20अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान राजभवन परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्य सचिव अमिताभ जैन और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।

राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद, तीनों नए मंत्रियों का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना हैं,कि मंत्रिमंडल विस्तार से न केवल सरकार को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन और जनप्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित होगा।इस शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही सरकार की कार्यशैली को और मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!