Nexis News

राजेश यादव ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी को दी शुभकामनाएं, कहा – कार्यकर्ताओं में नया जोश

डेस्क न्यूज,सरगुजा/छत्तीसगढ़,22अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत बलरामपुर राजेश यादव ने भाजपा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजेश यादव ने कहा कि –
“बलरामपुर जिले के संगठन प्रभारी के रूप में अखिलेश सोनी जी ने कई बार प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। आज उन्हें प्रदेश भाजपा संगठन ने प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिससे समूचे कार्यकर्ताओं में हर्ष और गर्व की भावना है।”

ज्ञात हो कि भाजपा सदस्यता अभियान में राजेश यादव ने हजारों सदस्यों को जोड़ते हुए उल्लेखनीय कार्य किया था। उनके इस योगदान के लिए प्रदेश संगठन द्वारा मुख्यमंत्री निवास में उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

सौजन्य मुलाकात के दौरान रहे विशेष उपस्थित

गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता अंबिकेश केसरी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!