संदिली सिंह,रायपुर,23अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर पुलिस ने गौ-वंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की हैं।थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर की विशेष टीम ने मास्टरमाइंड तौफीक़ अंसारी और उसके सहयोगी मुस्ताक अंसारी को झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के सोनपूर्वा गांव से गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।
🟠क्या हैं पूरा मामला?
🔸️4 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बलरामपुर पुलिस ने झारखंड के पशु तस्करों को 6 बैलों से भरे पिकअप वाहन के साथ पकड़ा था।
🔸️घटना में संलिप्त कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
🔸️मामले में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
🔸️घटना में प्रयुक्त 2 पिकअप वाहन पुलिस ने पहले ही जब्त कर लिए थे।
🟠संगठित तस्करी का पर्दाफाश
जांच के दौरान पता चला,कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीणों से गाय-बैल खरीदते थे और झारखंड के बूचड़खानों में बेचते थे। पुलिस ने विभिन्न स्तर के दलाल, परिवहनकर्ता और व्यापारियों को चिन्हित कर अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपी
तौफीक़ अंसारी (40 वर्ष), निवासी सोनपूर्वा, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड)
मुस्ताक अंसारी (35 वर्ष), निवासी सोनपूर्वा, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड)
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश लगातार तकनीकी निगरानी और संभावित स्थानों पर छापेमारी कर की जा रही थी। इसी दौरान विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया।
🟠पुलिस की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
लगातार हो रही कार्रवाई से पशु तस्करों के हौसले पस्त हो गए हैं। पुलिस का कहना हैं,कि फरार अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने के लिए प्रयास जारी हैं।












