Nexis News

जापान में निवेश से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक – CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को दिया नया आयाम

संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा हैं। जापान प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री साय ने कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना था।

उन्होंने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यापार, तकनीकी सहयोग, बुनियादी ढांचे के विकास और छत्तीसगढ़ में उभरते निवेश अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों, हाल के सुधारों और स्टार्टअप व नई पीढ़ी के उद्योगों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला।

सीएम साय ने टोक्यो में आयोजित “Deep Space – To the Moon and Beyond” अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह दौरा इसलिए खास हैं, क्योंकि राजनांदगांव में भारत सरकार के सहयोग से प्रस्तावित स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जल्द ही स्थापित होगा, जो राज्य को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था से जोड़ने का काम करेगा।जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश के अवसरों और हाल की नीतिगत पहलों से अवगत कराया। प्रवासी भारतीयों ने आश्वासन दिया कि वे जापान और छत्तीसगढ़ के बीच निवेश और व्यावसायिक संबंधों को सशक्त बनाने में सहयोग करेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!