संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने,जापान प्रवास के दौरान आज टोक्यो स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थान ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि महात्मा गांधी का जीवन और उनकी विचारधारा न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। “गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश आज भी,वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएँ हमें मानवता, समानता और भाईचारे के पथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं ”।
मुख्यमंत्री साय ने ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा को भारत और जापान के बीच गहरी मित्रता तथा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह स्थल केवल भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि जापान के नागरिकों के लिए भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जुड़ने का सेतु हैं। यह हमारे साझा इतिहास और आपसी सम्मान का परिचायक हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा,कि आज के दौर में गांधी जी के आदर्श और भी अधिक महत्त्वपूर्ण हो गए हैं। दुनिया को शांति और सद्भाव के मार्ग की पहले से ज्यादा जरूरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और जापान मिलकर इन आदर्शों को आगे बढ़ा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ और जापान के बीच निवेश, सांस्कृतिक एवं तकनीकी सहयोग के नए अवसरों को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।












