नन्हे इवान को गोद में लेकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खरसिया में दिखा अपनत्व का अनमोल पल

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता और अपनत्व का अद्भुत नज़ारा,आज रायगढ़ के खरसिया हेलीपैड पर देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचते ही मुख्यमंत्री की नज़र जब ढाई साल के नन्हे इवान पर पड़ी तो,वे मुस्कुराते हुए उसकी ओर बढ़े और बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया।मुख्यमंत्री का यह आत्मीय भाव देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा।

इवान अपने पिता अमन गर्ग के साथ,मुख्यमंत्री को देखने हेलीपैड पर आया था। मुख्यमंत्री की गोद में जाते ही, उसकी खुशी दोगुनी हो गई।अमन गर्ग ने इस पल को अपने परिवार के लिए “अविस्मरणीय और भावुक क्षण” बताया। उन्होंने कहा,कि यह याद उनके परिवार के लिए जीवनभर की अनमोल स्मृति बन गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह,अपनत्व भरा रूप देखकर लोगों ने कहा,कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के साथ-साथ मुख्यमंत्री के दिल में मानवीय संवेदनाओं के लिए भी गहरा स्थान हैं। उनका यह व्यवहार एक बार फिर साबित करता हैं,कि वे न केवल एक संवेदनशील नेता हैं, बल्कि जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव रखने वाले जनप्रिय मुख्यमंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें