Nexis News

रायगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: 38 करोड़ की लागत से बायंग एनीकट का भूमिपूजन, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से,मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा मिलेगी, साथ ही भू-जल संवर्द्धन और आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी।

सीएम साय ने कहा, “रायगढ़ मेरा परिवार हैं, यहां आकर हमेशा अपनेपन का अहसास होता हैं। आपने 20 साल तक सांसद बनाकर आशीर्वाद दिया, अब मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच आकर विकास के वादों को पूरा कर रहा हूँ।”उन्होंने बताया,कि राज्य सरकार ने 20 महीनों में कई जनकल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं, जिनमें 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और रामलला दर्शन योजना शामिल हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने,एनीकट परियोजना को ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा,कि अब गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विकास में मुख्यमंत्री के योगदान को सराहा और बताया,कि कछार गांव में 180 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाएँ और किसान लगातार सशक्त हो रहे हैं।🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️उप मुख्यमंत्री – अरुण साव

🔸️वित्त मंत्री – ओ.पी. चौधरी

🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️जिला पंचायत अध्यक्ष – शिखा रविन्द्र गबेल

🔸️जनपद पंचायत अध्यक्ष – सुजाता सुखलाल चौहान

🔸️जनपद पंचायत सदस्य – गंगाबाई पटेल

🔸️ग्राम बायंग (कछार) के सरपंच – गौरीशंकर सिदार

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!